Monday 15 February 2016

US देगा भारत को 47.68 अरब की तोपें, चीन-PAK को सबक सीखने में मिलेगी मदद

 अमेरिका भारत के बीच हॉवित्जर तोपों को लेकर डील होगी। जानकारी के मुताबिक अमेरिका भारत को 145 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर तोपें ('M-777' तोपें) बेचने के लिए तैयार हो गया है। हॉवित्जर तोप को लेकर होने वाली यह डील 700 मिलियन डॉलर (47.68 अरब रुपए) से ज्यादा की होगी। एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पेंटागन ने जो स्वीकृति पत्र (LoA) रक्षा मंत्रालय में दाखिल किया था, इसके आधार पर अगले 180 दिनों में भारत और अमेरिका आमने-सामने बैठकर डील फाइनल कर लेंगी। डील के मुताबिक अल्ट्रा लाइट 'M-777' तोपों ( की पहली खेप भारत को सीधे तौर पर भेजी जाएगी।
इसके बाद की तोपें 3 साल के अंदर भारत में ही तैयार की जाएंगी। बता दें कि करीब 30 साल पहले भारत ने स्वीडन से बोफोर्स तोपें खरीदी थी। इस डील में कमीशन को लेकर काफी विवाद हुआ था।

No comments:

Post a Comment