यूपी में विधानसभा की तीन सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इसमें रुझान और नतीजे भी आने लगे हैं। यूपी में फैजाबाद की बीकापुर सीट , सहारनपुर की देवबंद सीट और मुजफ्फरनगर की विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को उपचुनाव हुए थे। मंगलवार को सुबह से ही इसकी मतगणना शुरू हो गई है। बीकापुर में जीआईसी में मतगणना हो रही है। फैजाबाद के बीकापुर सीट पर मित्रसेन यादव के निधन के बाद उपचुनाव कराए गए। बीकापुर सीट पर रालोद के मुन्ना सिंह चौहान और सपा के आनंद सिंह के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। पहले जहां रालोद के मुन्ना सिंह चौहान आगे चल रहे थे। वहींमतगणना के तीसरे चक्र में सपा के आनंद सेन यादव मुन्ना सिंह से 65 वोट आगे हैं।
No comments:
Post a Comment